संभल, फरवरी 13 -- चन्दौसी (संभल)। जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी है। गुरुवार को तहसील प्रशासन ने नरौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 'दारुल उलूम' मदरसे को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। यह मदरसा राजस्व अभिलेखों में दर्ज रास्ते और सार्वजनिक खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किया गया था। राजस्व विभाग के अनुसार, नगर पंचायत नरौली के मोहल्ला बंजारी कुंआ स्थित गांटा संख्या 1635 और 1636 की 225 वर्ग मीटर भूमि सरकारी रिकॉर्ड में 'रास्ते' और 'खाद के गड्ढे' के रूप में आरक्षित है। इस विवाद को लेकर वर्ष 2024 से तहसीलदार न्यायालय में वाद चल रहा था। प्रशासन ने मदरसा प्रबंधन को भूमि के स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय दिया था, लेकिन कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.