संभल, अप्रैल 12 -- संभल। तहसील क्षेत्र स्थित संत जोगा सिंह गुरुद्वारे में रविवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास संग मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। जिसके उपरांत संगत के समक्ष पवित्र वाणी का वाचन हुआ। गुरु साहिब की वाणी सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...