संभल, अप्रैल 27 -- कुरुक्षेत्र मैदान में बाबा खाटू श्याम के 22वें भव्य संकीर्तन एवं वार्षिकोत्सव ने रविवार रात पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया। शुभारंभ समिति अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा की ज्योत जलाकर किया गया। जैसे ही भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, पूरा पंडाल जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। अग्रवाल बंधुओं (अतुल-शशांक) ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा और श्याम तेरी महिमा निराली है जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया। इसके बाद कानपुर से आईं शर्मा सिस्टर्स ने अपने जोशीले भजनों मेरे श्याम आओ दरबार सजाया है और मेरे सिर पे रख दो हाथ, श्याम से माहौल को और अधिक भावुक और ऊर्जावान बना दिया। यह भी पढ़ें- बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा पर शोभायात्रा निकाली कार्यक्रम के अंतिम चरण में जयपुर से...