संभल में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का होगा सीधा प्रसारण
संभल, मई 3 -- उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 मई को शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर भी विशेष आयोजन सुनिश्चित किए गए हैं। यह कार्यक्रम जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षामित्र भाग लेकर सीधा प्रसारण देखेंगे और सरकार की इस पहल के साक्षी बनेंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिक्षामित्रों को सम्मानजनक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.