संवाददाता, अप्रैल 28 -- संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में रविवार रात शादी समारोह की दावत खाने के बाद 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाने के कुछ ही घंटों बाद बारातियों और ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की गंभीर शिकायतें होने लगीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, मजबूरी में ग्रामीणों ने मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया। गांव निवासी वीरपाल की बेटी की शादी में सिंघोला दौलत सिंह गांव से बारात आई थी। रविवार रात विवाह समारोह में परोसा गया भोजन करने के बाद अचानक लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बीमारों की संख्या 150 के पार पहुंच गई। अचानक हुए घटनाक्रम से अफरा-तफरी मच गई। लोग बीमार बच्चों, बुजुर्गों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.