संभल, फरवरी 3 -- जनपद में मंगलवार को भी मौसम ने राहत नहीं दी। लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। हालात ऐसे रहे कि सुबह से लेकर साढ़े 11 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते नजर आए। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से लोग दिनभर सिकुड़े-सिकुड़े दिखे। कोहरे के कारण जहां आमजन का रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं अभिभावक भी बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.