संभल, अगस्त 30 -- संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के दतावली ऐदलपुर गांव के जंगल में पीएसी निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर बनी मजार को शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि को कब्जामुक्त कराकर पीएसी के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि दतावली ऐदलपुर के जंगल में वर्ष 2019 में पीएसी के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। चिह्नित भूमि के करीब 98 प्रतिशत हिस्से के बैनामे भी हो चुके हैं। इसी भूमि के बीच ग्राम समाज की करीब 0.025 एकड़ जमीन पर मजार बनी हुई थी। पीएसी अधिकारियों की ओर से इस भूमि को कब्जामुक्त कराकर निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की गई थी।अवैध मजार पर चला बुलड...