संभल में भागीरथी तीर्थ से हटाया अवैध कब्जा
संभल, जून 18 -- शहर के सरायसत्ती स्थित भागीरथी तीर्थ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दो बुलडोजरों की मदद से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। थाना रायसत्ती क्षेत्र में मंगलवार शाम जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि भागीरथी तीर्थ के प्राचीन कुंड में गंदगी जमा है और उसके ऊपर टीन शेड डालकर भूसा रखा गया है। इसे तीर्थ भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बुधवार सुबह प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.