नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बहजोई, संवाददाता: संभल में अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृत लेआउट के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टिकटा रोड पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के नजदीक जेसीबी से अवैध निर्माण और बनाई गई नींव को ध्वस्त कराया गया। वहीं, बहजोई थाना क्षेत्र के बेहटा जयसिंह गांव में भी तीन प्लॉटिंग स्थलों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम टिकटा रोड पर पहुंची। यहां बिना जरूरी अनुमति और जिला पंचायत से नक्शा पास कराए कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। टीम ने जेसीबी की मदद से मौके पर बनाई गईं नींव को ध्वस्त करा दिया। जिला पंचायत की ...