संभल में बनेगा यूनानी अस्पताल, बोर्ड बैठक में सात प्रस्ताव पास
संभल, अप्रैल 4 -- नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को चेयरमैन आसिया मुशीर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम प्रस्ताव शहर में यूनानी अस्पताल के निर्माण का रहा। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक के दौरान कई सभासदों ने समय पर बैठक न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व में पारित प्रस्तावों के कार्य अभी तक पूरे न होने पर भी सवाल उठाए और संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि किसी भी विकास कार्य को शुरू करने से पहले कोटेशन और बिलों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। बोर्ड ने गृहकर और जलकर की बकाया राशि पर ब्याज माफी का प्रस्ताव पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.