संभल, दिसम्बर 7 -- सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है और जनपद में सुबह के समय कोहरे की घनी चादर छाने लगी है। लेकिन कोहरे के इस सीजन में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ अभी भी नाकाफी साबित हो रही हैं। यद्यपि कुछ ब्लैक स्पॉट पर कार्य किया गया है, लेकिन कई स्थान अभी भी कार्रवाई का इंतज़ार कर रहे हैं। यातायात पुलिस ने नवंबर महीने को 'यातायात माह' के रूप में मनाया, इसके बावजूद 30 से अधिक लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदार विभाग समय रहते नहीं चेते, तो कोहरे के घने होने के साथ ही सड़क हादसे और बढ़ सकते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि लंबित ब्लैक स्पॉट सुधार, पर्याप्त साइनबोर्ड, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा इंतज़ाम जल्द पूरे किए जाएँ, ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.