संभल में बड़ी कार्रवाई, आम रास्ते पर बनी ईदगाह के अवैध हिस्सों को बुलडोजर से ढहाया
नई दिल्ली, जून 10 -- Sambhal bulldozer action: उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा ऐक्शन हुआ। कस्बे के टंकी मोहल्ला में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम रास्ते पर बने ईदगाह की बाउंड्री वॉल के हिस्से को ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत की जेसीबी से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा सार्वजनिक रास्ते पर बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बुधवार को उपजिलाधिकारी विकास चंद्र राजस्व विभाग के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.