संवाददाता, जून 23 -- संभल के थाना क्षेत्र के गांव नदरौली में सोमवार सुबह बंदरों के उत्पात से एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर गिर गया। इसके नीचे कक्षा पांच का 12 वर्षीय छात्र दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। नदरौली निवासी स्वर्गीय नीरज यादव का 12 वर्षीय पुत्र कौशल यादव सोमवार सुबह अपने घर से निकलकर सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मुकुट सिंह के मकान का पुराना और जर्जर छज्जा अचानक ढह गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और मलबे को हटाकर कौशल को बाहर निकाला।बंदरों की उछल-कूद से जर्जर छज्जा गिरा, बच्चे की मौत ग्रामीणों ने बताया कि मकान...