नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश के संभल में मंगलवार को फिर हतचल दिखी। बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद के निर्माण से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम संभल पहुंची। जांच को लेकर को लेकर चौधरी सराय पुलिस चौकी और मस्जिद क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। छह थानों की पुलिस और डेढ़ प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी। एसपी विकास चंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। एएसआई टीम ने मौके पर जाने से पहले सदर तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ कुलदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिकायत से जुड़े बिंदुओं और मौके पर होने वाले निरीक्षण को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद एएसआई टीम अधिकारियों क...