संभल में फिर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना इमामबाड़ा और मजार को किया ज़मीदोज़
संभल, जुलाई 17 -- Bulldozer Action in Sambhal: यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार को प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ज़मीदोज़ कर दिया गया। तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम मुकबर्रपुर में सरकारी बंजर भूमि पर कई वर्ष पहले इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार बना ली गई थी। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और मजार को हटाने के लिए नोटिस भी जारी की गई, इसके बाद भी इमामबाड़ा और मजार को नहीं हटाया गया। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर और पोकलेन मशीन से इमामबाड़ा और मजार को तुड़वाया दिया गया। तहसीलदार धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बंजर भूमि पर इमामबाड़ा और मजार बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब तक दो एकड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.