चन्दौसी (संभल), मार्च 15 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अतिक्रमण के खिलाफ 'बुलडोजर एक्शन' लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लुधियाना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहाँ लंबे समय से सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से निर्मित एक मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध की गुंजाइश नहीं बची।एक साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिली सफलता पूरा मामला चन्दौसी के मोहल्ला लुधियाना का है, जहाँ सीता रोड निवासी सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना ने प्रशासन से इस अतिक्रमण की शिकायत की थी। सुभाष चंद्र का आरोप था कि उनके घर की दीवार से सटाकर करीब दस व...