संभल, मई 28 -- वर्षों से उपेक्षा और अतिक्रमण की मार झेल रहे पौराणिक ब्रह्मवर्त तीर्थ को अब फिर से उसका पुराना स्वरूप दिलाने की पहल शुरू हो गई है। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासन ने जनपद में तालाबों, झीलों और प्राचीन जल स्रोतों को कब्जामुक्त कराने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में बुधवार को गांव मुजाहिदपुर सराय स्थित पौराणिक ब्रह्मवर्त तीर्थ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। एसडीएम निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश कराई और अस्थायी कब्जों को हटवाया। करीब ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस तीर्थ को संभल के 68 पौराणिक तीर्थों में महत्वपूर्ण माना जाता है।एसडीएम यह भी पढ़ें- एनजीओ की मदद से संवारे जा रहे जिले के तालाब निधि पटेल ने बता...