संभल, अप्रैल 21 -- पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर रिहा होकर घर लौटे युवक का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौत से ठीक पहले सामने आए एक वायरल ऑडियो ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। ऑडियो में युवक अपनी जिंदगी खत्म होने और जेल से बाहर आने में सात लाख रुपये खर्च होने की बात कहता सुनाई दे रहा है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए युवती के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। 21 वर्षीय युवक कपिल करीब डेढ़ साल से पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था और 17 अप्रैल को जमानत पर रिहा होकर घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि घर आने के बाद वह सामान्य व्यवहार कर रहा था, लेकि...