संभल, अप्रैल 24 -- जनपद में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्त और व्यापक अभियान चलाने का खाका तैयार कर लिया है। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय (एनकॉर्ड) बैठक आयोजित की गई, जिसमें नशा तस्करी पर रोक और जागरूकता बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी ने प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि मानस पोर्टल और ड्रग्स से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत पंपलेट छपवाकर सभी थाना-चौकी, स्कूल-कॉलेज और प्रमुख चौराहों पर चस्पा किए जाएंगे, ताकि आमजन तक जानकारी पहुंच सके। यह भी पढ़ें- जिले के स्कूल होंगे नशा मुक्त, एंटी ड्रग कमेटी का होगा गठन प्रशासन ने अवैध श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.