संभल, मार्च 12 -- जनपद में 14 और 15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,440 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिजर्व अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके ल...