संभल, मार्च 20 -- संभल। जिले भर में सुबह होते ही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। जहां एक ओर अचानक बदले इस मौसम ने किसानों की चिंता जरूर बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश कई फसलों के लिए राहत भी लेकर आई है। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से आगे की खेती के लिए जमीन तैयार होगी और जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। मौसम की यह करवट आने वाले दिनों में गर्मी से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकती है। हालांकि कटी हुई सरसों, गेहूं और आलू की फसल को लेकर किसान सतर्क हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सही देखभाल और समय पर कदम उठाकर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मौसम की इस बदली चाल ने जहां चुनौतियां दी हैं, वहीं नई संभावनाओं के दरवाजे भी खोले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.