संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत
संभल, अगस्त 20 -- थाना असमोली क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग पर मातीपुर के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार मां-बेटी की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमलेश पत्नी सरजीत और उनकी बेटी बेबी पाल, निवासी ग्राम अकबरपुर गहरा, थाना असमोली, जिला संभल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बेबी पाल अपनी मौसी के घर दावत में गई थी। दावत के बाद वह अपनी मां अमलेश के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। मातीपुर के पास संभल-जोया मार्ग पर पहुंचते ही संभल की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे में मां-बेटी को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए असमोली सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेबी पाल को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.