मुरादाबाद, फरवरी 6 -- संभल के एक नामचीन सर्राफ के ठिकानों पर राज्य कर विभाग की कार्रवाई ने करोड़ों की टैक्स चोरी के खेल का पर्दाफाश किया है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ के निर्देशन में मुरादाबाद से आई 10 अधिकारियों की टीम ने गुरुवार दोपहर एक बजे शोरूम और आवास पर एक साथ धावा बोला। शुक्रवार सुबह तक चली इस 21 घंटे की लंबी कार्रवाई में वह सब कुछ मिला, जिसे कागजों से पूरी तरह गायब कर दिया गया था। जांच टीम को स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद आभूषणों के वजन में जो अंतर मिला, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। ज्वैलर ने दस्तावेजों में केवल 439 ग्राम सोने का स्टॉक दिखाया था, जबकि छापेमारी में 16.63 किलोग्राम सोना मिला। कागजों में 120 किलो चांदी दर्ज थी, लेकिन मौके पर 875 किलो चांदी बरामद हुई। इसके अलावा 34.43 कैरेट के कीमती हीरे भी मिले, जिनका कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.