संभल, मई 4 -- नगर पालिका ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक पहल तेज कर दी है। शहर में स्थित 68 प्राचीन तीर्थों और 19 ऐतिहासिक कूपों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण तेजी से कराया जा रहा है। इस पहल से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन के नए द्वार भी खुलेंगे। पालिका वंदन योजना के तहत सरायतरीन स्थित महामृत्युंजय तीर्थ व कुंड को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रविवार को पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कुंड की गहन सफाई कराई। जिससे वर्षों से जमा गंदगी को हटाया जा सका। साफ-सफाई के साथ-साथ यहां आकर्षक लाइटिंग, पाथवे और बैठने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा अर्पण कलश बनाया जाएगा। जिससे की श्रद्धालु फूल, पत्ती व अन्य सामग्री को कुंड में ना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.