संभल, जनवरी 16 -- चंदौसी। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन घटनाओं में एक पिकअप और आयशर कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पिकअप का कंडक्टर चोटिल हो गया। पहला हादसा चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मानकपुर बनियाखेड़ा चौराहे के पास हुआ। पंजाब से फूलगोभी लेकर चंदौसी मंडी समिति जा रही महिंद्रा पिकअप और मुरादाबाद की ओर जा रहे आयशर कैंटर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक नेकपाल पुत्र शिशुपाल, निवासी विजवा नगला (गुन्नौर), तथा अजय पाल पुत्र राजेंद्र, निवासी धनारी, घायल हो गए। चालक नेकपाल स्टीयरिंग में फंस गया था, जिसे करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को साम...