संभल, मार्च 10 -- जनपद में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कोहरे के कारण सुबह करीब आठ बजे तक दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। सुबह के समय मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खिरनी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच कुछ युवक दौड़ लगाते हुए नजर आए और ठंडे मौसम के बीच भी अपनी दिनचर्या जारी रखी। हालांकि सुबह करीब नौ बजे के बाद मौसम ने करवट ली और चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलते ही सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई और जनजीवन सामान्य होता नजर आया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.