संभल, मई 28 -- जनपद में इस वर्ष गेहूं खरीद अभियान अंतिम दौर में रफ्तार पकड़ ली है। खरीद केंद्रों पर लगातार गेहूं की आवक हो रही है। खास बात यह है कि शासन ने जहां खरीद लक्ष्य में बदलाव किया, वहीं प्रशासन ने केंद्रों की संख्या बढ़ाकर किसानों को राहत देने का काम किया। शुरुआत में जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 58 केंद्र स्थापित किए गए थे और विभाग को 48 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला था। बाद में किसानों की सुविधा और खरीद प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 62 कर दी गई। इसी दौरान शासन स्तर से खरीद लक्ष्य संशोधित करते हुए 32 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया। बुधवार तक जिले में 29 हजार 800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। अब लक्ष्य पूरा करने के लिए करीब दो हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद शेष रह गई है।...