संभल, फरवरी 26 -- रंग एकादशी और रमजान के दूसरे जुमे के एक ही दिन पड़ने के चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को निकलने वाले शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि रंग या गुलाल अनजाने में भी दीवारों पर न लगे और किसी प्रकार का विवाद न हो। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान चार थानों की पुलिस फोर्स, दो प्लाटून पीएसी और आरआरएफ तैनात रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ड्रोन और 224 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरे शहर की लाइव मॉनिटरिंग होगी। श्री श्याम सेवा समिति द्वारा निकाली जाने वाली खाटू श्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.