संभल, जनवरी 12 -- संभल। जनपद में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दृश्यता सामान्य रहने से लोगों को कोहरे से राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के चलते लोग दिनभर ठंड से परेशान नजर आए। ठंड से बचाव के लिए शहर में जगह-जगह अलाव जलाए गए। सोमवार को जनपद में घना कोहरा नहीं रहा, लेकिन हाईवे पर हल्की धुंध बनी रही, जिससे वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों पर देखने को मिल रहा है। वहीं ओस गिरने के कारण चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.