संभल, मार्च 18 -- जनपद में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए लोगों को चौंका दिया। दिनभर सामान्य मौसम रहने के बाद रात होते-होते तेज आंधी चलने लगी और देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं की आवाज और उड़ती धूल ने माहौल को भयावह बना दिया। आंधी का असर सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलते बिजली के तार प्रभावित हुए और कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन रात के समय आई इस तेज आंधी ने जनजीवन को कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त कर दिया। कैलादेवी, खिरनी, सैंडा, लखौरी, बनिया ठेर समेत कई बिजलीघरों से जुड़े गांव की बिजली बाधित हो गई। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.