संभल, मार्च 22 -- बहजोई थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के आधार पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक कर अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये नए आधार के साथ जन्मतिथि, फोटो, फिंगर प्रिंट आदि में संशोधन भी कर रहे थे। पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के गांव अतरासी और अचलपुर से इन्हें गिरफ्तार किया, जबकि इनके पांच साथी अभी फरार हैं। लैपटॉप व आधार कार्ड बनाने की सामग्री भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एएसपी कुलदीप कुमार व सीओ बहजोई प्रदीप कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव अतरासी में अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। नए आधार बनाने के अलावा उनमें संशोधन क...