संभल, मार्च 2 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ससुराल से लौट रहे मुरादाबाद जिले में बिलारी क्षेत्र के श्यामपुर भूड़ी निवासी ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रविवार दोपहर गांव गुमथल में खेत से चारा लेकर लौट रहे ग्रामीण की अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में सिम्स कॉलेज के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें ट्रक के पहिए से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। जनपद मुरादाबाद में बिलारी थानांतर्गत गांव श्यामपुर भूड़ी निवासी गौरव (24वर्ष) पुत्र रामौतार रविवार सुबह जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर स...