अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। जोया-संभल मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने युवक को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिजनौर जिले के कस्बा झालू निवासी सागर अमरोहा शहर के मोहल्ला बटवाल में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। मंगलवार को वह किसी जरूरी काम से बाइक से संभल गया था। देर रात सागर संभल से अमरोहा लौट रहा था। संभल-जोया मार्ग पर गांव पलौला के सामने से गुजरते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सागर गंभीर घायल हो गया जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसा अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.