अमरोहा, अप्रैल 10 -- हसनपुर। संभल मार्ग पर गुरुवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के कालाखेड़ा की सहकारी चीनी मिल के सामने आमने-सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सैदनगली निवासी फरमान व जीशान घायल हो गए। दूसरी बाइक के सवार संभल के मोहल्ला हातिमसराय निवासी अकरम व इमरान घायल हुए। राहगीरों ने घायलों को संभल अड्डे के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अकरम व इमरान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.