अमरोहा, जनवरी 26 -- संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप की टक्कर से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज रही है। पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी उस्मान पुत्र मुंशी अपनी ट्रैक्टर ट्रिपलर से सैदनगली में लकड़ी डालकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह शनिवार शाम ढक्का मोड के कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा कि अचानक ट्रिपलर की पिन निकल गई। उस्मान पिन ठीक करने लगा कि इस दौरान पीछे से आ रही पिकअप टक्कर मारकर भाग निकली। 45 वर्षीय उस्मान की मौके पर मौत हो गई। पीछे से बाइक से आ रहे गांव निवासी राशिद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रख दिया है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.