बिजनौर, दिसम्बर 23 -- जनपद संभल से आई पुलिस टीम को मंगलवार दोपहर ग्राम मालीवाला के ग्रामीणों ने किडनैपर समझ लिया। अपहरण की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया और ग्राम पेरूवाला में उसे रुकवा लिया। बाद में पूरे मामले की जानकारी सामने आने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और संभल पुलिस वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मालीवाला निवासी तोहिद के पास मंगलवार दोपहर एक गाड़ी पहुंची। उस समय तोहिद जंगल में काम कर रहा था। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोग उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। यह देख गांव में यह अफवाह फैल गई कि तोहिद का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और गाड़ी का पीछा कर पेरूवाला गांव में उसे रुकवा लिया। जांच में सामने आया कि गाड़ी में थाना नखासा से आए एक उपनिरीक्षक सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.