संभल, फरवरी 11 -- संभल। जनपद संभल की साइबर थाना पुलिस ने आम जनता के खोए हुए चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी है। साइबर सेल की टीम ने कड़ी मेहनत और सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम या चोरी हुए 89 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उन सभी लोगों को बुलाया गया था जिनके मोबाइल बीते दिनों गुम हो गए थे। एएसपी ने अपने हाथों से जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन हाथ में अपना पुराना फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से दमक उठे। साइबर थाना पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इन मोबाइलों की कीमत लाखों में है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.