संभल, मार्च 7 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को जिले का पहली बार दौरा किया। इस दौरान बहजोई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दो बुलडोजर पर खड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष बहजोई कस्बा पहुंचे, जहां नगर पालिका परिषद बहजोई के भाजपा चेयरमैन राजेश शंकर राजू ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में स्वागत का उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू भी मौजूद रहे। बहजोई में स्वागत के बाद वह चंदौसी शहर पहुंचे और संभल लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ...