संभल, अप्रैल 13 -- सोमवार को नगर पालिका सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन वर्चुअल संवाद बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर भी महिलाओं की स्थिति उनके अधिकारों और योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप ...