संभल, अप्रैल 10 -- संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर बन रही बहुचर्चित फिल्म "कल्कि संभल" की शूटिंग 14 अप्रैल से ऐतिहासिक एसएम कॉलेज में शुरू होगी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अमित जानी ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। करीब 1908 में बनी ऐतिहासिक एसएम कॉलेज चन्दौसी की इमारतों को फिल्म की शूटिंग के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, थाना और जेल के रूप में तैयार किया जाएगा। यहीं से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होगी। फिल्म में अन्नू कपूर, महेश मांजरेकर, विजयराज और नामदेव जैसे नामी कलाकार नजर आएंगे, जो संभल दंगों से जुड़े किरदारों को जीवंत करेंगे। फिल्म की शुरुआत श्री हरिहर मंदिर सर्वे प्रकरण से जुड़े कोर्ट सीन से होगी, जिसमें हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकीलों के बीच बहस और सर्वे के आदेश को फिल्माया जाएगा। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह विवादों में है। सांसद जियाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.