संभल तिराहे पर आज भीम आर्मी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद करेंगे संबोधित
संभल, सितम्बर 29 -- संभल तिराहे पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं। जनसभा को लेकर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं, करणी सेना की ओर से श्रवण समाज के सम्मान के मुद्दे पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने की बात कही गई है। ऐसे में जनसभा और विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है। पुलिस-प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.