संभल, अप्रैल 10 -- संभल। जिले में पिकअप लोडर लूट के बाद पिता-पुत्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में बीजेपी नेता संजीव यादव ने पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कुल 8 लाख रुपये की मदद का ऐलान करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। धनारी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिकअप लोडर लूटने के बाद पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों के शव बाद में शामली जनपद में बरामद हुए। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी मनोज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसे गोली लगने के बाद हिरासत में लिया गया। मामले की जांच जारी है कि हत्या लूटपाट के इरादे से हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। संजीव यादव ने मृतक नरेश की पत्नी गीता से मुलाकात कर उन्हें अपनी बहन का दर्जा दिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.