अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा, संवाददाता। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पदाधिकारियों ने संभल जिले की नेकपुर न्याय पंचायत के सभी 23 गांवों को अमरोहा जिले में शामिल कराने की मांग उठाई। सोमवार को इसको लेकर कलक्ट्रेट पर किसान पंचायत कर डीएम निधि गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन जिला संयोजक गंभीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि संभल जिले की नेकपुर न्याय पंचायत के सभी 23 गांवों को अमरोहा जिले में शामिल करवाने के लिए संगठन स्तर पर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। क्षेत्र की बड़ी आबादी को प्रभावित करने वाली जनहित की इस मांग के पूरा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। 14 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी क्षेत्र के दो विधान परिषद सदस्यों ने यह जनहित का मुददा मुख्य रूप से उठाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.