संभल जाते शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, हंगामे के बाद हुए शांत
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले शिवसेना उद्यव गुट के नेताओं और शिवसैनिकों को पुलिस ने शिवजी चौक के पास रोक लिया। जिसको लेकर शिवसैनिकों की पुलिस से नोकझोंक हुई और सभी संभल जाने को अड़ गए। बाद में किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझा कर चौरासी घंटा मंदिर में जलाभिषेक कराके सभी को वापस लौटाया। शिवसेना (यूबीटी) बीते कई सालों से संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आंदोलनरत हैं। हर वर्ष शिसवैनिक वहां जलाभिषेक के लिए जाने का प्रयास करते हैं। इस बार शिवसेना (यूबीटी) के राष्ट्रीय नेताओं में शामिल मुम्बई के राजेश दुबे, अनिल देशमुख, उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख रूपेंद्र नागर और पश्चिमी यूपी प्रभारी महेश आहूजा ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शिव सैनिकों को पुलिस ने संभल हरिहर मंदिर जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.