संभल, फरवरी 10 -- जनपद में संभल-गवां हाईवे से कैलादेवी होते हुए बहजोई-बबराला को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों से होकर गुजरता है, लेकिन सड़क की चौड़ाई बेहद कम होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। जब लोगों का आना-जाना सबसे अधिक होता है। इस मार्ग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी रास्ते पर प्रसिद्ध कैलादेवी धाम और कैलादेवी थाना स्थित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा बहजोई मुख्यालय जाने वाले लोगों के लिए भी यही प्रमुख मार्ग है। ऐसे में संकरी सड़क पर बढ़ते यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.