संभल, मई 25 -- संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित मां ललिता मंदिर के महंत रामऔतार पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री को ई-मेल भेजकर रेल लाइन विस्तार के लिए रेल बजट मंजूर करने की मांग उठाई। महंत रामऔतार पुरी ने कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार की मांग कई दशकों पुरानी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि रेल सुविधा बेहतर न होने से संभल क्षेत्र का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है। संभल में भगवान श्री कल्कि से जुड़े धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना रहता है, लेकिन रेल सुविधा कमजोर होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार को लेकर ...