संभल, मई 3 -- संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान तेज होता जा रहा है। अधिवक्ता व समाजसेवी चौ. रविराज चाहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत रविवार को श्री उदासीन बड़ा अखाड़ा, मठ बाबा गंगाराम जी, मंडावली रसूलपुर में महंत दयाल दास जी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर रेल बजट स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान महंत दयाल दास जी ने कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग करीब पांच दशक पुरानी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपील की कि इस लंबित मांग का संज्ञान लेते हुए शीघ्र रेल बजट मंजूर किया जाए, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके। अधिवक्ता चौ. रविराज चाहल ने बताया कि इस जन जागरूकता अभियान को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.