संभल, दिसम्बर 8 -- संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारिकरण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और गति पकड़ने लगा है। अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा संचालित जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल के अध्यक्ष एवं सभासद गगन वार्ष्णेय तथा संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखने का अनुरोध किया गया। इस पर सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से रेल लाइन विस्तार के लिए रेल बजट स्वीकृत करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। निष्कलंक दल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन की मांग दशकों पुरानी है, लेकिन आज तक इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। शहर में देश और प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को रेल सुविधा न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.