संभल, जनवरी 29 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को गजरौला तक रेल लाइन के विस्तारीकरण को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि संभल-गजरौला रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की मांग पिछले करीब 60 वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि संभल उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जनपद है। जहां 350 से अधिक गांव और लगभग 18 लाख मतदाता लोकसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे रेल संपर्क का अभाव है। संभल हॉर्न व बोन हस्तशिल्प, शीरा और मैंथा व्यवसाय के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। यहां एशिया की सबसे बड़ी मैंथा मंडी स्थित है। जिससे देश को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। पुराणों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.