अमरोहा, फरवरी 26 -- हसनपुर, संवाददाता। आदमपुर के तलावड़ा से संभल बॉर्डर के गांव सिघौला तक दो किमी मार्ग पक्का कराने की मांग को लेकर कई गांवों के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों की समस्या को उठाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों ने कहा कि तलावड़ा से सिघौला तक दो किमी मार्ग कच्चा है। यदि यह मार्ग पक्का हो जाए तो तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर, इमरतपुर, खड़गरानी, भूवरा, सूबरा, बीझलपुर व शाहबाजपुर आदि गांव संभल-दिल्ली मार्ग से जुड़ जाएंगे। हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मार्ग से संभल, बुलंदशहर के अनूपशहर तक राह आसान हो जाएगी। आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.